Breaking: कल पंजाब का यह हाईवे रहेगा बंद, जानें कब और क्यों ?
punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 08:44 PM (IST)

जालंधर (मुनीश) : कल जालंधर में किसान एक बार फिर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल जालंधर-लुधियाना हाईवे पर किसान संगठन गन्ने के रेट में बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों को लेकर धरना लगाने जा रहे हैं। इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की गई है। यह धरना धन्नोवाली फाटक के पास लगाया जा रहा है, जिसके चलते जालंधर-फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पूरी तरह से जाम रहेगा।