पंजाब विधानसभा चुनाव : शिव सेना (पंजाब) के यह नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 09:23 PM (IST)

जालंधर (वरुण): शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रुबल संधू ने शिव सेना छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। जालंधर आए आम आदमी पार्टी के सी.एम. पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने रुबल संधू को सिरोपा डाल कर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। रुबल संधू के सोशल वर्क देख कर आम आदमी पार्टी के जिला जालंधर उप प्रधान हरचरण सिंह संधू और राजविंदर थैरा ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया था।
रुबल संधू ने कहा कि वह दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से पहले से ही इम्प्रेस थे क्योंकि दिल्ली में स्टडी व हैल्थ सुविधाएं काफी बेहद तरीके से लोगों को मिल रही हैं। इसके इलावा दिल्ली में महिलाओं को सम्मान देने के लिए भी आम आदमी पार्टी ने काफी कार्य किए, जबकि गरीब वर्ग व मिडल क्लास लोगों के बारे भी दिल्ली सरकार ने काफी कार्य किए है। 

रुबल संधू ने बताया कि वह भी पंजाब को हरा-भरा, नशा मुक्त व क्रप्शन मुक्त देखना चाहते हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी को उन्होंने चुना और आने वाले दिनों में वह पार्टी और लोगों के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे। रुबल संधू ने 2012 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2012 में ही वह ए.पी.जे. कालेज के जिला प्रधान बने। इसके बाद 2013 में उन्होंने शिव सेना पंजाब ज्वाइन की, जबकि संधू मिशन फतेह के चेयरमैन हैं और बिना किसी डोनेशन के जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद व मैडिकल मदद करते रहते है। रुबल ने कहा कि पंजाब में कहीं भी उन्हें किसी जरूरतमंद का पता चलता है तो वह तुरंत वहां मदद करने पहुंच जाते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद भी वह सोशल वर्क करते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News