जालंधर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद सामने आई केजरीवाल और CM मान की ये तस्वीर
punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 01:53 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच चुके है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 58430 मतों से आगे चल रहा है।
वहीं सी.एम. मान और केजरीवाल के मुलाकात की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक दूसरे को गले मिलते नजर आए। हालांकि इस सीट का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकि है।
बता दें कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

SpiceJet छह महीनों तक क्रेडिट सुइस को 10 लाख डॉलर प्रति माह किस्त देः न्यायालय