जालंधर में युवक का गला काट कर खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 02:06 PM (IST)

जालंधर(महेश): जालंधर में होशियारपुर रोड पर पतारा गेट के पास एक व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के अनुसार यहां पर एक युवक की लाश बरामद हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उक्त व्यक्ति की आयु 24 साल बताई जा रही है।

PunjabKesari

युवक का गला काट कर उसका बेरहमी से कत्ल किया गया है। कत्ल किए गए युवक की बाजू पर सुखविंदर कौर का नाम लिखा हुआ है और टैटू भी बना है। कत्ल के बाद कातिल  शव धान के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंच कर वारदात वाली जगह के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।  गौरतलब है कि जालंधर में वारदातों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बीते कई दिनों से लूटपाट और हत्या के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी भी इन पर चुप है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News