आम आदमी पार्टी के राज में जालंधर में गुंडागर्दी, अवैध माइनिंग की कवरेज करने गए पत्रकारों को घेरा

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 06:51 PM (IST)

जालंधर : राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार में अवैध माइनिंग जोरों पर है। अब हालात ऐसे बनते नजर आ रहे हैं कि माइनिंग माफिया बेखौफ होकर सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आया है। ताजा मामला जालंधर जिले के गांव डागरा का बताया जा रहा है, जहां चल रही कथित अवैध माइनिंग की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को घेर लिया गया और उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, पत्रकारों को गांव डागरा में अवैध माइनिंग होने की सूचना मिली थी। इसी के चलते वे मौके पर स्थिति की पड़ताल और कवरेज के लिए पहुंचे थे। लेकिन रास्ते में ही कुछ माइनिंग करने वाले गुंडा तत्वों ने उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया, ताकि पत्रकार मौके तक न पहुंच सकें और अवैध माइनिंग की कवरेज न हो सके।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कवरेज करने गए पत्रकारों की गाड़ी को रास्ते में ही रोक लिया गया है और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा। घटना के बाद पत्रकारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पत्रकार मौके पर ही मौजूद हैं और पुलिस के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ अवैध माइनिंग के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है, बल्कि मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News