इस तारीख से खुलेंगे टोल प्लाजा, जानें क्या हैं नए रेट
punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 12:22 PM (IST)
चंडीगढ़ : देश में किसान आंदोलन के खत्म होने के साथ ही कंपनियों ने टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की तैयारियां फिर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 15 तारीख से टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी और बढे हुई रेट ली जाएंगी। तीनों कृषि कानून वापस होने के बाद दिल्ली के बार्डरों से किसानों के जत्थे में पंजाब वापसी कर रहें हैं। किसान आंदोलन के कारण एक साल से भी अधिक समय से पंजाब के टोल प्लाजा बंद है। टोल प्लाजा फिर से खोलने की तैयारियां चल रही हैं साफ सफाई की जा रही है और पुरानी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है साथ ही कर्मचारियों को वापिस बुलाया जा रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि बंद पड़े रिलायंस कंपनी के स्टोर भी फिर से खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बेखौफ चोरः पुलिस चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर ही लाखों की चोरी
किसानों द्वारा कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर धरने-प्रदर्शन किए जा रहे थे, जिसके चलते इन रास्तों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा में वसूली को बंद कर दिया गया था और सभी वाहन टोल प्लाजा पर बिना किसी अदायगी के ही निकल रहे थे।
| Vehicles | एक तरफ | अप-डाउन | पूरे महीने का रेट | |||||
| पुराने रेट | नए रेट | पुराने रेट | नए रेट | पुराने रेट | नए रेट | |||
| LCV | 230 | 235 | 345 | 350 | 6685 | 6975 | ||
| Car, Jeep | 130 | 135 | 190 | 200 | 3905 | 3985 | ||
| Truck, Bus | 465 | 465 | 690 | 700 | 13775 | 13955 | ||
| MAV | 740 | 750 | 1105 | 1120 | 22425 | 22425 | ||
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

