Video: साइकलिंग के शौकीनों के लिए अहम खबर, ट्रैफिक पुलिस ने हाइवे पर साइकिल चलाने पर लगाई रोक

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 06:14 PM (IST)

जालंधर(वरुण): पटियाला में बीते दिनों एक साइक्लिस्ट की कार के साथ टक्कर होने के कारण मौत हो गई थी जबकि एक और साइक्लिस्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद शुक्रवार को जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने हाइवे पर साइकलिंग करने की रोक लगा दी है। जालंधर पुलिस ट्रैफिक ने शुक्रवार को हाइवे पर साइकलिंग करने जा रहे लोगों को आगे नहीं जाने दिया गया। पी.ए.पी. चौंक पर पुलिस ने साइकलिंग करने वालों के लिए स्पैशल नाकाबंदी की हुई थी। 

इसके इलावा पुलिस ने मकसूदां सब्जी मंडी, बबरीक चौक, डिफैंस कालोनी और दकोहा फाटक के पास भी नाका लगाया और लोगों को हाइवे पर जाकर साइकिल चलाने की इजाजत नहीं दी। शनिवार से थाना पुलिस को भी अपने इलाकों में आने वाले हाईवे पर नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि कोई साइकिल चलाता हाइवे पर न आ सके। पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर साइकिल करने वालों को सिर्फ चेतावनी दी परन्तु अब हाइवे पर साइकिल चलाने वाले लोगों के साइकिल भी जब्त किए जा सकते हैं। उधर, साइकिल चलाने से मना करने पर साइकलिंग करने वाले लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन खुद की लापरवाही छिपाने के लिए ऐसा व्यवहार कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News