लोगों से भरी गाड़ी के साथ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार (Video)

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 03:23 PM (IST)

समराला : समराला के नजदीकी गांव गड़ी तरखाना से मजदूरों को लेकर जा रहे प्रवासी खेत मजदूरों का टैंपो सड़क पर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे करीब 12 खेत मजदूर घायल हो गए, जिन्हें समराला सिविल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

गाड़ी में सवार घायल राहुल ने बताया कि हर दिन की तरह आज भी गांव गड़ी तरखाना से काम करने के लिए मजदूर पिकअप गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण महेंद्र पिकअप पेड़ से टकरा गई और यह हादसा हो गया। दुर्घटना के समय वाहन में सवार मजदूरों में महिलाएं और बच्चे भी थे।

सरकारी अस्पताल की डॉक्टर संचारिका शाह ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे प्रवासी मजदूरों को लाया गया, जिसमें करीब 12 प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 7 को गंभीर चोटें होने के कारण लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया रेफर किया गया। रैफर होने वालों में से  ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे और बाकी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News