जालंधर में दर्दनाक घटना! महिला ने सोशल मीडिया पर Live होकर उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 11:58 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित अर्जुन नगर में एक महिला ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने पति और ससुराल परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी पूजा के रूप में हुई है। रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर परिवार को सूचित किया। इसके बाद पूजा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अर्जुन नगर लाडोवाली रोड के रहने वाले रमेश कालिया ने बताया कि उसने बेटी पूजा की शादी 18 अप्रैल 2024 को अमृतसर रमेश नगर के रहने वाले आर्मी में तैनात क्लर्क हरीश के साथ की थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद बेटी को ससुराल परिवार दहेज के लिए तंग करने लग पड़ा था, जिसके संबंध में उन्होंने शिकायत की पुलिस को दी थी और उसका दमाद हरीश तलाक लेना चाहता था लेकिन बेटी तलाक देने को तैयार नहीं थी और वह हरीश के साथ रहना चाहती थी। रमेश कालिया ने बताया कि बेटी दूसरे दिन अमृतसर अपने ससुराल परिवार के घर गई लेकिन ससुराल परिवार ने उसे घर से वापस भेज दिया। बेटी ने घर लौटने के बाद कहीं से जहरीली चीज खरीद खा ली और सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या करने की सारी बात बताई, जिसके बाद वह बेटी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

थाना बारादरी के एएसआई विनय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला ने ससुराल परिवार से परेशान होकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की है। उन्होंने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News