पटरी पर थमी ट्रेनों की रफ्तार, जम्मू सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाली ट्रेनें देरी का शिकार
punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 09:33 PM (IST)
जालंधर (पुनीत): ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम दिल्ली, जम्मू सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाली ट्रेनें घंटों की देरी का शिकार हो रही हैं। वहीं, वैष्णो देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाने वाली ट्रेनों की देरी के चलते श्रद्धालुओं को भी लंबा इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है जिसके चलते उनके अगले कार्यक्रमों में दिक्कतें पेश आ रही है। इसी क्रम में जम्मू से आने वाली हमसफर एक्सप्रैस 12752 अपने निधार्रित समय सुबह सवा 9 बजे से 5 घंटे की देरी के साथ दोपहर अढाई बजे कैंट पहुंची। वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रैस 12919 अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 बजे से 5 घंटे लेट रहते हुए शाम 6 बजे के करीब कैंट पहुंची।
नई दिल्ली से आने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 व शान-ए-पंजाब 12497 लगभग आधा घंटा देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली 04081 वैष्णो देवी स्पैशल 3 घंटे लेट रहते हुए सुबह सवा 8 बजे कैंट पहुंची।
अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस सुबह साढ़े 10 से 3 घंटे लेट रहते हुए दोपहर अढाई बजे के करीब सिटी पहुंची। शहीद एक्सप्रैस 14673 चार घंटे लेट रहते हुए शाम साढ़े 7 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर एसी एक्सप्रैस 22125 सवा 2 घंटे लेट रहते हुए रात 8 बजे के करीब सिटी पहुंची। हिमगिरी एक्सप्रैस 12331 साढ़े 3 घंटे लेट रहते हुए पौने 12 बजे कैंट पहुंची। वहीं 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रैस, 18310 संबलपुर एक्सप्रैस घंटों की देरी के साथ स्पॉट हुई।

