जालंधर के Main Road पर पोल से टकराई गाड़ी, मंजर देख थमी सबकी सांसे
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:59 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर एक टैक्सी के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। इसके बाद टैक्सी सड़क के बीचो-बीच आकर खड़ी हो गई वाहन सड़क के बीच आकर रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते समय अचानक टायर फटने से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधा पोल से टकरा गई। गनीमत रही इस दौरान पीछे से कोई अन्य वाहन पास नहीं था, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के मौके की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि एक ट्रक के पीछे 2 गाड़ियां चल रही थीं। तभी पीछे वाली गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पोल से जा टकराई और सड़क के बीचों-बीच रुक गई। टक्कर के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बाद में उनकी मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

