युवक ने जानकार के घर जाकर मांगी चाय, फिर बाथरूम में जाकर..., मंजर देख उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:56 PM (IST)
जालंधर : युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के बीच जालंधर के गुज्जापीर इलाके में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। युवक अपने जानकार के घर गया था जहां पेशाव करने के लिए बाथरूम में चला गया और अंदर जाकर ड्रग्स का इंजैक्शन लगा लिया। ओवरडोज होने से युवक की मौत हो गई। काफी समय बाद जब युवक बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो दरवाजा तोड़ कर देखा कि युवक मुंह के बल गिरा पड़ा था और उसके हाथ में इंजैक्शन था। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ साबी पुत्र यशपाल निवासी गुज्जापीर के रुप में हुई है।
जानकारों की मानें तो साबी मंगलवार दोपहर 4.50 पर इलाके में ही रहते अपने जानकार के घर गया था। जानकार तो नहीं मिला लेकिन घर में मौजूद महिला से बातें करने के बाद उसने चाय पिलाने की मांग की और कहा कि वह बाथरूम होकर आता है। महिला जैसे ही रसोई में चाय बनानी गई तो साबी ने बाथरूम की लाइट जगा कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और काफी समय बाद तक बाहर ही नहीं आया। जैसे ही महिला चाय बना टेबल पर रख कर साबी को आवाजें लगाने लगी तो बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई। आसपास के लोगों को इक्ट्ठा करके बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया और देखा कि साबी के हाथ में इंजैक्शन था और वह मुंह के बल फर्श पर गिरा पड़ा था। आनन फानन में साबी को नजदीकी अस्पताल ले गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
इस संबंधी तुरंत साबी के परिजनों को सूचना दी गई और थाना आठ की पुलिस को सूचित किया गया। साबी पी.वी.सी. का काम करता है और पत्नी की मौत के बाद नशे की लत लग गई। साबी के 2 भाई हैं। इस संबंधी थाना आठ के ए.एस.आई. गुरमेल सिंह का कहना है कि साबी बीमार रहता था। उससे इंजैक्शन मिला है लेकिन परिजनों का कहना है कि बेटे की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
हालांकि पुलिस का दावा है कि इंजैक्शन साबी की जेब से मिला। ए.एस.आई. गुरमेल सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम करवा कर शव उन्हें सौंप दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

