गुरदासपुर में कूड़े के ढेर में मिले तिरंगे झंडे! लोगों में भारी रोष

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 12:40 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर-कलानौर रोड पर स्थित कूड़े के डंप में देश के राष्ट्र्रीय ध्वज तिरंगे झंडे पड़े हुए मिलने का मामला सामने आया है। कल रात को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों विशेष कर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। मामले की जानकारी मिलने पर समाज सेवक व देश प्रेमी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कूड़े के ढेर में पड़े तिरंगे झंडों को सम्मानपूर्वक वहां से उठाया।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर भाजपा के मंडल प्रधान रिक्की मंहत सहित समाज सेवकों ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी गुरदासपुर से मुलाकात कर शिकायत देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करने की बात कही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि राष्ट्र्रीय ध्वज का इस तरह अपमान करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

PunjabKesari

इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान रिक्की मंहत ने कहा कि इस राष्ट्रीय घ्वज  की रक्षा के लिए सीमा पर सैनिक अपनी शहादतें दे रहे हैं। दूसरी और राष्ट्रीय घ्वज समूह भारत वासियों के लिए एक सम्मान की प्रतीक है। इस तरह से कूड़े के डंप में बड़ी मात्रा में तिरंगे झंडे फैंकना शहर के हालात खराब करने की एक बड़ी साजिश है। यदि किसी के पास तिरंगे झंडे थे तो वह इन्हे जिला प्रशासन को भी सौंप सकता था तथा इन्हे सम्मान के साथ पुलिस या सैना को सौंप सकता था। लोगों का कहना है कि राष्ट्र्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है तथा इसके सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। जिला प्रशासन को इस संबंधी जांच करवा कर आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News