जालंधर में देश विरोधी नारे लिखने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 01:14 PM (IST)

जालंधर (वरुन/ सुधीर) : पंजाब के पूर्व सी.एम. शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार दो आरोपियों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनो आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रमन सिंह गिल और सैम मसीह बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि देश विरोधी नारे लिखने के लिए कुल 5 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। यह आरोपी नारे लिखने के बाद स्काई लार्क चौक, पटेल चौक और मकसूदां चौक से होते हुए अमृतसर की तरफ निकल गए थे। पुलिस द्वारा तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी उन्होंने ही देश विरोधी नारे लिखे थे। पुलिस कमिश्नर जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर सकते है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here