लुधियाना बस स्टैंड के पास हेरोइन सहित 2 तस्कर काबू, पूछताछ कर रही पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 11:05 AM (IST)
लुधियाना (तरुण): बस स्टैंड क निकट 2 नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू किया है। पुलिस को आरोपियों से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार व अंकुश कुमार उर्फ शिवाजी निवासी मनोहर नगर ,नजदीक धूरी रेल्वे लाइन ,माडल टाऊन के रुप में हुई है।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की 2 तस्कर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहे है जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी की तरफ दोनों तस्कर पैदल चले आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। आनाकानी के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपियों से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशा कहां से लेकर आए है,और कहां सप्लाई करने वाले थे इस बात का खुलासा पुलिस रिमांड के बाद होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

