गर्मी के चलते आम लोगों पर आई एक और मुसीबत, पावरकॉम कर्मचारियों ने किया यह ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 01:10 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): समय पर बिजली के फाल्ट ठीक न होने के कारण पब्लिक को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारी कहते हैं कि स्टाफ की कमी है, ठेके पर कर्मचारी रख कर काम चला रहे हैं। अब इन कर्मचारियों के द्वारा काम चलाना भी संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि ठेके पर रखे गए हजारों कर्मचारी 10 जून से हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान ठेका स्टाफ की तरफ से कामकाज का पूरी तरह बायकाट किया जाएगा। इस कारण बिजली के फाल्ट पड़ने पर उनकी रिपेयर आसानी के साथ नहीं हो सकेगी और बिजली की निर्विघ्न सप्लाई पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

विभाग के पास पक्के कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। फाल्ट ठीक करने के लिए विभाग ने कम्पलेंट हैंडलिंग बाइक के रूप में हजारों कर्मचारी ठेके पर रखे हुए हैं जिनके द्वारा विभाग काम चला रहा है। पावरकॉम-ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब की तरफ से पेंडिंग मांगों के लिए हड़ताल करने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की गई और कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों से अवगत करवाया गया।

प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह, जनरल सचिव राजेश कुमार, उप प्रधान चौधर सिंह, सहायक सचिव अजय कुमार, प्रेस सचिव इन्दरप्रीत सिंह, मैंबर मनिन्दर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद भी उनकी समस्याओं का हल नहीं निकला इसलिए उनको हड़ताल करनी पड़ रही है। शुक्रवार 10 जून को वह रिपेयर समेत सभी कामकाज छोड़ कर हड़ताल पर चले जाएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News