संयुक्त किसान मोर्चे ने डी.सी. दफ्तर आगे लगाया धरना, मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 05:09 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा) : संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से आज डी.सी. दफ्तर आगे 2 घंटे धरना लगाकर रोष मार्च निकाला गया और हाल गेट आगे मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। जिसका नेतृत्व अलग-अलग जत्थेबंदियों के नेताओं ने किया। जिला अमृतसर के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से काले कानून रद्द करवाते समय 9 दिसंबर को लखीमपुर खीरी शहीद हुए किसानों के आरोपियों को गिरफ्तार करने, किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द किए जाने और एम.एस.पी. लागू करने सम्बन्धित वायदों से मुकरी सरकार ने भारत के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और इसी के चलते सभी डी.सी. दफ्तरों के समक्ष धरने लगाकर अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 

किसान संगठनों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ट्रेड यूनियनों की तरफ से 23 और 24 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल का समर्थन और सहयोग किया जाएगा। विधानसभा चुनाव संबधी संयुक्त किसान मोर्चो का नाम बरतने की कोई भी व्यक्ति कोशिश न करे, नहीं तो विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। धरने और सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन में नेतृत्व करने वाले उपस्थित किसान संघर्ष समिति पंजाब के नेता जिला प्रधान दविन्दर सिंह चाटीविंड, मंगल सिंह रामपुरा, गुरसाहब सिंह, अंग्रेज सिंह, धनवंत सिंह खतराए कलां, जिला सचिव प्रभजीत सिंह, हरपाल सिंह छीना, पलविन्दर  सिंह, सुरिन्दरपाल सिंह, बलविन्दर सिंह, मास्टर भुपिन्दर सिंह,  जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन सिरसा महताब सिंह, नसीब सिंह, सतनाम सिंह बाजवा और हरभजन सिंह, बचित्तर सिंह, गुरताज सिंह, राम तीर्थ,  हरजाप सिंह, बलदेव सिंह कलेरआदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News