ऊना से दिल्ली के लिए शुरू वंदे भारत एक्सप्रैस पहुंची आनंदपुर साहिब, किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 09:36 AM (IST)

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब (विजय शर्मा): नई शुरू हुई ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रैस’ को ऊना (हि.प्र) से दिल्ली के लिए ऊना में हरी झंडी देकर रवाना होने के बाद, ट्रेन गुरु नगर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पंजाब भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा और जीवन गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री केवल ढिल्लों और बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व डी.जी.पी. सरबजीत सिंह विरक, परमिंदर सिंह बराड़, जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर अठवाल, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल बंगा, नंगल मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, श्री आनंदपुर साहिब मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सतवीर राणा सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का शहरवासियों ने स्वागत किया।

ऊना से प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस ट्रेन में बैठ गए और श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अल्पसंख्यक आयोग के कमेटी चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा और पंजाब बी.जे.पी. अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस ट्रेन को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी कैबिनेट का शुक्रिया अदा किया। इस ट्रेन को देखने के लिए इलाके से बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उनमें काफी उत्साह देखने को मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News