पंजाब के लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर, इस तारीख को बंद रहेंगे Highway, जानें कारण
punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 03:45 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब के लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। पंजाब के प्रमुख हाईवे 1 अगस्त को ब्लॉक रहेंगे क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस, पी. आर.टी. सी कंट्रैक्टर वर्कर यूनियन पंजाब ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो पंजाब में 1 अगस्त 2022 को मुख्य रोड ब्लॉक किए जाएंगे।
2 अगस्त से मुख्य दफ्तर पटियाला में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को गेट रैलियां की जाएंगी। इसके साथ ही 14, 15 और 16 अगस्त को 3 दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके अलावा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पंजाब और परिवहन मंत्री पंजाब का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रोष रैली करके मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए रोष मार्च निकाला जाएगा।
यूनियन ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ऑफ-ड्यूटी कर्मचारियों को बहाल किया जाए, वेतन वृद्धि लागू की जाए, किलोमीटर स्कीम बसों का टैंडर रद्द करके विभाग की बसों को शामिल किया जाए और विभागीय बसों का उपयोग किया जाए, आउटसोर्सिंग भर्ती को रोका जाए। यूनियन का कहना है कि अगर सरकार ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उक्त संघर्ष तेज किया जाएगा।