VIDEO: पंजाब के इस सिविल अस्पताल में हुई बड़ी घटना, कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 11:27 AM (IST)

लुधियाना(राज): शहर के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोरोना मरीज ने पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सतपाल सिंह (35) निवासी शिमलापुरी के रूप में हुई है।

जब वार्ड ब्वाय वार्ड का चक्कर लगाने आया तो स्ट्रोक रूम का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो अंदर मरीज की लाश लटक रही थी। उसने तुरंत इसकी सूचना डॉक्टर और अन्य स्टाफ को दी। फिर लाश को नीचे उतारा गया और इसकी सूचना पुलिस को भेजी गई। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वरियाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News