अस्पताल में भर्ती पत्नी को पति ने दी रूंह कंपा देने वाली मौत, वायरल हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 12:21 PM (IST)

कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला से बड़ी ख़बर सामने आई है। यहां के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन एक महिला का  उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह सारी वारदात सी. सी. टी. वी. कैमरे में कैद हो गई। दिल दहला देने वाली इस वारदात की वीडियो भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी के मुंह को दबा कर मार दिया। हालांकि महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया था। घटना के बाद सिविल अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार कपूरथला के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में 1जून को महिला बलजिन्दर कौर (24) पत्नी मनजीत सिंह निवासी गांव केसरपुर को भर्ती करवाया गया था। इसके बाद सिजेरियन ऑप्रेशन करके महिला ने लड़के को जन्म दिया है। सूत्रों  अनुसार उक्त दंपत्ति का कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था और उनका एक बेटा भी है। 

PunjabKesari

वहीं मौके पर पहुंचे सब डिवीज़न सुरिन्दर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के प्राईवेट कमरा -4 में शनिवार करीब 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला और मुंह दबा कर कत्ल कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुलजिम मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी कारण उस  पत्नी का बेरहमी के साथ कत्ल किया है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News