Video: किसानों के हक में उतरे YO YO हनी सिंह, भारत सरकार से लगाई गुहार

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 11:48 AM (IST)

जालंधरः खेती कानूनों के खिलाफ जहां आम लोगों में रोष देखने को मिल रहा है, वहीं पंजाबी कलाकार भी किसानों के हक में उतरे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा किसानों के मुद्दे कलाकार लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं तांकि जमीनी स्तर पर चल रहे किसानों के संघर्ष को देश -विदेशों में बैठे पंजाबियों तक पहुंचाया जा सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

 

हाल ही में पंजाबी और बॉलीवुड गायक यो यो हनी सिंह ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो सांझी करते हुए भारत सरकार से गुहार लगाई है। हनी सिंह ने कहा," किसान खेत छोड़ कर आज सड़कों पर बैठे हैं.. मैं सिर्फ़ पंजाब के किसानों की बात नहीं करना चाहता, बल्कि पूरे भारत के किसानों की बात करना चाहता हूं.. भारत के किसान आज सड़कों पर हैं.. कृप्या करके सरकार इनकी बात सुनें और कुछ हल निकाले।’

बता दें कि हनी सिंह की तरफ से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर सांझी की गई है, जिसे 5 लाख से अधिक लोगों की तरफ से देखा जा चुका है। हनी सिंह की इस वीडियो पर पंजाबी कलाकारों की तरफ से भी कमैंटस किए जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News