भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का Action, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा वन रक्षक
punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 08:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान वन रक्षक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोगा जिले के बड़ाघर वन बीट में तैनात वन रक्षक अमरजीत कौर निवासी बाघा पुराना को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोगा जिले के मंगेवाला गांव के गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त वन कर्मचारी ने उसे व उसके पड़ोसी के विरुद्ध वन भूमि में पानी के पाइप बिछाने के लिए भारी जुर्माना नहीं लगाने के बदले में उनसे 15-15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि सौदा 10-10 हजार रुपए में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि फिरोजपुर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की और जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी महिला कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को कल फिरोजपुर के सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी

चुनाव आयोग का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट