Vigilance का एक और Action: इस जिले के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया काबू
punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 06:15 PM (IST)

लुधियाना (मोहिनी) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के अनुसार पंजाब में भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस आए दिन शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। ऐसा ही भ्रष्टाचार का मामला लुधियाना के टिब्बा थाना का सामने आया है जहां विजिलेंस ने ए.एस.आई. सतनाम सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने यह कार्रवाई बुजुर्ग महिला दलजीत कौर की शिकायत पर की है, जोकि विधवा है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका थाना टिब्बा में एक प्रॉपर्टी का केस चल रहा। इस मामले में महिला केस का फैसला करवाने के लिए बलबीर सिंह ढिल्लों के जरिए ए एस आई को 20 हजार रिश्वत लेने के लिए बुलाया था। जिस पर विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर दोनों गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते एस.एस.पी. रविंदर पाल सिंह संधू व डी.एस.पी. शिव चरण की देखरेख में विजिलेंस टीम ने मौके पर ए.एस.आई. सतनाम सिंह व बलबीर सिंह ढिल्लों को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here