पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के एक और करीबी पर विजिलेंस की कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 02:35 PM (IST)

बठिंडा : बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में प्लॉट खरीद मामले को लेकर विजिलेंस ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के एक और करीबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने उनके करीबी विकास को गिरफ्तार किया है। इसके बाद अब तक कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

इसे लेकर बात सामने आ रही है कि विकास कहीं भागने की तैयारी कर रहा था और उसे किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि प्लॉट खरीद मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले विजिलेंस ने रविवार को राजीव कुमार और अमनदीप को गिरफ्तार किया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News