Vigilance Action : पंजाब के इस जिले के ए.डी.सी. पर पर्चा दर्ज, यह था मामला
punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 05:57 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में पंचायती जमीन घोटाले में विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने पंचायती जमीन घोटाले में संलिप्त सेवामुक्त जिला विकास और पंचायत आफिसर कुलदीप सिंह व 7 लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी कुलदीप सिंह जिनके पास उस समय ए.डी.सी. पठानकोट का प्रभार था, पर विजीलैंस ने शिकंजा कसा है। उक्त मामले में अभी तक 2 महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें इंद्रदीप कौर निवासी फिरोजपुर सिटी और भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी ए.डी.सी. कुलदीप सिंह ने वीना परमार व ग्राम पंचायत गांव गोल, ब्लाक नरोट जैमल सिंह जिला पठानकोट के मामले में निजी व्यक्तियों के हक में फैसला सुनाया था और पंचायती जमीन पर कुछ निजी व्यक्तियों का हक हो गया था। इसी संबंध में जांच पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ने उक्त ए.डी.सी. व जमीन पर कब्जा करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।