Vigilance ने रिश्वतखोरी के विभिन्न मामलों में एक महीने के अंदर इतने आरोपी किए Arrest

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 08:37 PM (IST)

चंडीगढ़: राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जून 2023 में रिश्वतखोरी के 17 अलग-अलग मामलों में 19 सरकारी कर्मचारियों/निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिस्टम से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

इसके अलावा विजिलेंस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य की विभिन्न अदालतों में चल रहे रिश्वतखोरी के मामलों में कोई भी आरोपी सजा से बच न पाए। उन्होंने बताया कि विजिलेंस ने पिछले महीने के दौरान 10 अलग-अलग मामलों में जाल बिछा कर 14 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए मौके से गिरफ्तार किया है जिनमें सात पुलिसकर्मी, दो माल पटवारी और पांच अन्य विभागों से संबंधित कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जून महीने में विजिलेंस द्वारा 21 विजिलेंस केसों के चालान विभिन्न अदालतों में पेश किए गए हैं। इसके अलावा विजिलेंस द्वारा सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए पांच विजिलेंस इंक्वायरीज़ भी रजिस्टर की गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News