विजिलेंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, रिश्वत लेता इंस्पेक्टर रंगे हाथों किया काबू

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 03:46 PM (IST)

मोहाली (रमनजीत, प्रदीप) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन में ट्रैफिक प्रभारी के पद पर तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को शरणजीत सिंह जिम्मी निवासी मॉडल टाउन, खरड़, जिला एस.ए.एस. नगर की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पहले भी एन.डी.पी.एस. मामले में निलंबित किया गया था।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी उसके माता-पिता को अदालत में पेश होने से छूट देने के बदले में 10,00,000 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने रिश्वत की रकम  को दो किस्तों में देने की मांग की।  

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिसकर्मी को पहली किस्त के रूप में 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना उड़ान दस्ता-1 पंजाब के एस.ए. एस. नगर में  मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News