धर्मसोत, गिलजियां और बाजवा के बाद अब इस पूर्व मंत्री की बारी, फंस सकता है विजिलेंस के शिकंजे में

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 11:40 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के बाद अब पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर गाज गिरने वाली है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आशु के खिलाफ विजिलेंस द्वारा जांच की जा सकती है। दरअसल, ठेकेदारों की यूनियन ने पूर्व मंत्री आशु पर कार्यकाल दौरान 2000 करोड़ के टैंडरों में घपले करने के आरोप लगाए हैं। यदि आरोप साबित हो गए तो विजिलेंस आशु के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है।

विजिलेंस इस बात का भी पता लगाएगी कि पंजाब की करीब 2500 मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन मुहैया करवाने के टैंडरों पर साल 2017-18 और 2020 में कितना खर्च आया। गौरतलब है कि पंजाब में लगभग 2500 मंडियां हैं और अनाज की ढुलाई के इलावा कई और भी काम लगातार चलते हैं। इसके लिए लेबर और ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत पड़ती है। इसलिए करोड़ों रुपए के करीब 700 टैंडर हर साल अलॉट किए जाते हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इन टैंडरों में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ, जो सीधा मंत्री और अधिकारियों की जेबों में गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस के 3 पूर्व मंत्री विजिलेंस के शिकंजे में फंस चुके हैं। पूर्व जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसके बाद विजिलेंस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पर भी करोड़ों के घोटाले के आरोप लगे हैं। आप सरकार ने इसके लिए जांच कमेटी भी बनाई है। दूसरी ओर चन्नी की सरकार के समय जंगलात मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां को भी विजिलेंस ढूंढ रही है। उन पर भी करीब सवा 6 करोड़ के घोटाले के आरोप लगे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News