इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बस्सी को कोर्ट से झटका, सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 05:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : करप्शन मामले में गिरफ्तार किए गए इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को आज विजीलैंस टीम ने कोर्ट में पेश किया। बता दें कि दिनेश बस्सी को गत दिवस ही विजीलैंस की टीम ने धांधली के आरोप गिरफ्तार किया था। विजीलैंस ने दिनेश बस्सी को आज कोर्ट में पेश किया है, जहां पर कोर्ट की तरफ से फैसले का इंतजार किया जा रहा है। अगर कोर्ट दिनेश बस्सी का रिमांड देता है तो आने वाले दिनों में बस्सी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा करप्शन मामलों में फंसे अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। राज्य में जबसे आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली है, तभी से करप्शन पर लगाम लगाने के लिए सरकारी तंत्र दुरुस्त हुआ पड़ा है और कई अधिकारियों को शिकंजे में लिया गया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sanjeev Dixit

Related News