विजीलैंस का बड़ा एक्शन, पूर्व जंगलात मंत्री के भतीजे पर कसा शिकंजा, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 07:11 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही है। अब विजीलैंस ने कांग्रेसी नेता व पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिल्जियां के भतीजे पर शिकंजा कस दिया है। विजीलैंस द्वारा दलजीत सिंह गिल्जियां को गिरफ्तार किया गया है। दलजीत को विजीलैंस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ने करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में उक्त मंत्री के भतीजे पर शिकंजा कसा है। 

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जंगलात घोटाले में पूर्व कांग्रेस मंत्री संगत सिंह गिल्जियां पर केस दर्ज किया था जिसमें पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया था। गिलजियां पर ट्री-गार्ड खरीद में घपले के आरोप लगे हैं। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि गिलजियां के जंगलात मंत्री रहते ट्री-गार्ड खरीदे गए थे। इनमें करीब 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी हुई। पूर्व मंत्री गिलजियां के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज है। इसी केस में दलजीत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक संगत सिंह गिलजियां का सारा काम दलजीत सिंह गिलजियां ही देखता था। विजिलेंस को शक है कि गिलजियां के कमीशन वाले काम दलजीत ही देखता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News