गुरु नगरी में तेज आंधी और भारी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें...

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:38 AM (IST)

पंजाब डेस्कः गुरु नगरी अमृतसर में देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और भारी बारिश ने शहर का माहौल बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली।

ठंडी हवाओं ने रात के समय मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तापमान 31 डिग्री सैल्सियस से नीचे आने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। तेज आंधी के कारण शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गई, जबकि भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया। सुरक्षा के लिहास से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद रखी गई। मौसम में आए इस बदलाव ने लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को फिलहाल बड़ी राहत प्रदान की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News