Weather: पंजाब में भारी बारिश से बढ़ी ठंड, जानें अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 11:16 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पिछले 3 दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया है। पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स अब पंजाब से मध्य भारत की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में हालात अब सामान्य हो जाएंगे और एक-दो दिन में तापमान भी सामान्य हो जाएगा। 

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फबारी और ऊपरी इलाकों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब का न्यूनतम तापमान एक दिन में 3.2 डिग्री गिर गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम दर्ज किया गया, जिसके चलते फिरोजपुर का तापमान एक बार फिर 5 से 4.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। इस बीच, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 8.8 एम. एम., मोहाली में 7 एम.एम., फिरोजपुर में 1.5 MM, पठानकोट में 1.7 MM तथा लुधियाना में 0.5 MM बारिश दर्ज की गई है। 

4 दिन में 5 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ जाएगा। अभी जहां तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में यह धीरे-धीरे सामान्य की ओर बढ़ेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News