Weather Update: भीषण गर्मी के बीच पंजाब वासियों के लिए राहत भरी खबर

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 09:14 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब भर के लोगों को कहर की गर्मी से जल्द निजात मिल सकती है। यह राहत भरी जानकारी चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने देते हुए बताया कि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में पंजाब भर में दस्तक दे सकता है।इस बार मानसून के नॉर्मल रहने की संभावना है। 

मानसून के सही समय पर आने से किसानों को धान की फसल हेतु भी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाब के कुछ हिस्सों में 28 जून को बारिश होने से लू के प्रकोप से भी राहत मिल सकती है। बता दें कि पावरकॉम भी हर वर्ष ही गर्मी के दिनों में बिजली की मांग में उछाल आ जाने पर पैदा होने वाले बिजली संकट से उभरने की खातिर बारिश पर निर्भर हो कर रह जाता है। मानसून से बिजली संकट खत्म होगा और लगने वाले अघोषित पावर कट से भी पंजाब के लोगों को निजात मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News