Weather Update: अगले 72 घंटों में पारा गिरेगा 2 डिग्री तक, धुंध के चलते विजिबिलिटी भी शून्य

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 09:41 AM (IST)

जालंधर(राहुल): पिछले दिनों से दिन के समय घटती गर्मी के पश्चात 27 दिसम्बर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, 13 किलोमीटर प्रति घंटे की हल्की तेज हवाओं के चलते बूंदाबांदी होने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 72 घंटो में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा धुंध के चलते विजिबिलिटी भी शून्य रही है जिसके चलते वाहन चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने पड़े।

वहीं अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। आगामी सप्ताह के दौरान धुंध बढ़ने के चलते दृष्टता घटेगी। 28 दिसम्बर को भी आसमान बादलों के घेरे में रहेगा। 29 व 30 को आसमान साफ रहने के बाद 31 दिसम्बर को आसमान में हल्के बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पहली जनवरी को दिन के समय भी धुंध गहराने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News