जब बहू ने नहीं मिलने दिया पोते को तो दादा ने उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 01:23 PM (IST)

अमृतसर (जश्न): अमृतसर में उस समय दुख की लहर पैदा हो गई जब पोते को न मिलने से परेशान दादा ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। थाना वेरका की पुलिस ने इस मामले के सम्बन्ध में बहू सर्बजीत कौर, समधी सुखदेव सिंह और गुरमीत सिंह निवासी धुरी (संगरूर) खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक दादा की पहचान परमजीत सिंह (70) के तौर पर हुई है। 

पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका विवाह मुलजिम सर्बजीत कौर के साथ हुआ था जिसके साथ उसका एक पुत्र महताब सिंह है। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर लड़ कर अपने मायके चली जाती थी। इस सम्बन्धित एक केस धुरी की अदालत में किया था। उसके पिता परमजीत सिंह का अपने पोते महताब सिंह हुन्दल के साथ बहुत प्यार था। वह अक्सर उसे मिलने के लिए कहने लगे। 

बीते दिन भी उसने अपनी पत्नी को फोन पर बेटे को अपने दादा के साथ मिलवाने के लिए कहा परन्तु उसकी पत्नी सर्बजीत कौर की तरफ से मना कर दिया गया। यह सुन कर उसके पिता परमजीत सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया जिस दौरान उसके पिता की मौत हो गई। घटना स्थान पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की आगे की जांच करनी शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News