Punjab: इंसाफ के लिए थाने के चक्कर लगाता रहा युवक, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 02:01 PM (IST)

मुकेरियां: गांव लंगाह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, युवक का करीब एक महीने पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन इंसाफ न मिलने से वह परेशान चल रहा था। परिजनों का कहना है कि हाल ही में उसे दोबारा धमकियां भी मिली थीं, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था।

घटना वाली रात सुशील अपने कमरे में सोने गया। देर रात जब उसकी मां कमरे में गई तो वह पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News