Punjab: सस्ते में बिक रहा ‘सफेद सोना’! हो रही ये मांग
punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 12:25 PM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): पंजाब के कपास किसानों की आवाज बुलंद करते हुए, पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 7,710 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से राज्य में कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सी.सी.आई.) के माध्यम से कपास की खरीद शुरू करवाने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘सफेद सोने’ यानी कपास की मंडियों में आमद के बावजूद सी.सी.आई. की अनुपस्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि उन्हें अपनी फसल एम.एस.पी. से कम कीमत पर निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।
पंजाब भवन में एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्र के खोखले वादों की तस्वीर पेश करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की फसली विविधता संबंधी सक्रिय पहलों के कारण राज्य में कपास की खेती के रकबे में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन अब खरीद प्रक्रिया के समय सी.सी.आई. की संदिग्ध अनुपस्थिति किसानों के लिए निराशा का कारण बनी हुई है। कपास किसानों के लिए एमएसपी पर खरीद के वादे को पूरा करने में केंद्र की विफलता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री ने सवाल किया कि अब मंडियों में किसान कपास की फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन भारत सरकार की सी.सी.आई. कहां है?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here