पत्नी के थे गैर मर्द से संबंध, रंगे हाथ पकड़ने पर भी नहीं मानी तो कर लिया Suicide

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 11:36 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा): पत्नी के अवैध संबंधों से तंग एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद थाना सिटी  पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। थाना  सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि नाका नंबर 2 निवासी मनजिंदर सिंह, जो कि श्री दरबार साहिब में ड्यूटी करता था, ने पिछले दिन घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। 

मृतक मनजिंदर सिंह के छोटे भाई मनप्रीत मोनू ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके भाई का कत्ल किया है। नाका नंबर 2 पर भाई ने एक किराए का मकान लिया था, जिस मकान में वह रह रहा था। उसके बिल्कुल सामने सतनाम सिंह भी किराए पर रहता था, जिसके उसकी पत्नी के साथ संबंध बन गए। 

जब इस बारे मनजिन्दर सिंह को पता चला तो वह अक्सर अपनी पत्नी को रोकता रहता लेकिन उसकी पत्नी कहने से बाहर थी। एक दिन दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो इसी परेशानी में मनजिन्दर सिंह ने अपने घर अंदर ही फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का एक करीब 3-4 साल का लड़का था। थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के भाई मनप्रीत मोनू के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News