पत्नी के थे गैर मर्द से संबंध, रंगे हाथ पकड़ने पर भी नहीं मानी तो कर लिया Suicide

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 11:36 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा): पत्नी के अवैध संबंधों से तंग एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद थाना सिटी  पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। थाना  सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि नाका नंबर 2 निवासी मनजिंदर सिंह, जो कि श्री दरबार साहिब में ड्यूटी करता था, ने पिछले दिन घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। 

मृतक मनजिंदर सिंह के छोटे भाई मनप्रीत मोनू ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके भाई का कत्ल किया है। नाका नंबर 2 पर भाई ने एक किराए का मकान लिया था, जिस मकान में वह रह रहा था। उसके बिल्कुल सामने सतनाम सिंह भी किराए पर रहता था, जिसके उसकी पत्नी के साथ संबंध बन गए। 

जब इस बारे मनजिन्दर सिंह को पता चला तो वह अक्सर अपनी पत्नी को रोकता रहता लेकिन उसकी पत्नी कहने से बाहर थी। एक दिन दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो इसी परेशानी में मनजिन्दर सिंह ने अपने घर अंदर ही फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का एक करीब 3-4 साल का लड़का था। थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के भाई मनप्रीत मोनू के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Vatika

Related News

Punjab: रंगे हाथों पकड़ा गया DSP का रीडर, सरकारी गाड़ी से बरामद हुआ ये सामान

स्कूल में अकाउंटेंट ने किया Suicide, मचा हड़कंप, प्रिंसीपल पर लगे गंभीर आरोप

पंजाब में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, वीडियो ने किए कई खुलासे

हवलदार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Corruption पर विजीलैंस Action: पुलिस कर्मी रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Vigilance Action : PSPCL का जे.ई. रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वतखोरी के मामले में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार, विजीलैंस ने रंगे हाथों दबोचा

विजिलैंस एक्शन, नगर कौंसिल का अकाउंटेंट रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रेम संबंध बना सजा! शादी से इनकार पर युवक ने की खुदकुशी, युवती व परिवार पर केस दर्ज

भला कर गंवानी पड़ी जान! उधार दिए पैसे वापिस न करने पर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम