टोल प्लाजा पर शौचालय गई महिला को 2 लोगों ने अगवा कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 03:03 PM (IST)

घरौंडा(टिक्कू): बसताड़ा टोल प्लाजा पर शौच के लिए गई एक महिला का 2 लोगों ने अपहरण कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। 

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ बस्ताड़ा टोल पर बस से उतर गई और अपने रिश्तेदार का इंतजार करने लगे। इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई तो बाहर खड़े 2 व्यक्ति चाकू की नोक पर उसे अगवा करके ले गए। टोल से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाईओवर के पास दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News