Jalandhar के बड़े कारोबारी पर महिला ने अफीम खिलाकर संबंध बनाने के लगाए आरोप, 3 बार Pregnant होने पर...
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 05:18 PM (IST)
जालंधर: शहर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक बड़े कारोबारी ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
पीड़िता के प्रैस कांफ्रेंस कर बताया कि आरोपी युवक जीटीबी नगर इलाके का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ (अफीम) खिलाकर उसके साथ संबंध बनाता था। उसने बताया कि आरोपी कई बार उसे होटल में बुलाता और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और हर बार उसका गर्भपात करवाया गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि संबंधित युवक इलाके में नशा (चिट्टा) बेचने का काम भी करता है।
जब महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना डिवीजन नंबर-7 पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कारोबारी भी एसीपी कार्यालय पहुंचा था और मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही, लेकिन पीड़िता ने समझौता करने से इनकार करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

