जमीनी कब्जा लेने साथियों के सहित पहुंची महिला, ट्रैक्टर के नीचे कुचल कर मार डाला युवक

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 11:32 AM (IST)

पटियाला: पटियाला के नज़दीकी लाड़ बनजारा कलां में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक औरत ने जमीनी विवाद के चलते साथियों के साथ मिल कर एक नौजवान को ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया। 33 वर्षीय युवक को  गंभीर हालत में एक सरकारी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संगरूर के थाना इंचार्ज सुखदीप सिंह ने बताया कि इस मामलो में आरोपी औरत समेत सात व्यक्तियों पर कत्ल का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल हुए ट्रैक्टर को कब्ज़े में ले लिया है। मृतक की मां ने बताया कि गांव हामझेड़ी की एक औरत परमजीत कौर के साथ जमीन का केस चल रहा है। परन्तु शुक्रवार औरत जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गई। जब उन्होंने जमीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की तो उसके लड़के हरविन्दर सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने ट्रैक्टर ले कर भागने की कोशिश की। इस पर हरविन्दर सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की। परन्तु उक्त आरोपी ने हरविन्दर सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज़ कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News