फिरोजपुर से पति को मिलने कचहरी परिसर आई 35 वर्षीय महिला से गैंगरेप

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 10:24 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): पति की तारीक के चलते उसे फिरोजपुर से मिलने कचहरी परिसर आई 35 वर्षीय महिला से 2 भाईयों ने अपने 2 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म कर डाला। एक आरोपी महिला के पति का दोस्त है। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते एस.एच.ओ. एस.आई. मधुबाला ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की उसके भाई कमलजीत निवासी बाडेवाल और 2 अज्ञात के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके पति पर कई मामले दर्ज है और वह सैंट्रल जेल में बंद है। शनिवार को पति की कोर्ट में तारीक थी। पति को मिलने फिरोजपुर से आई थी। शाम को देरी होने के चलते अपने पति के दोस्त विक्की को लगभग 5.30 बजे फोन कर दिया,जो पति के साथ कई मामलो में केसवार है। जिसने आटो में बैठकर अगर नगर तक आने को कहा। 

वहां पहुचने पर फोन किया तो उक्त आरोपी अपने एक अज्ञात दोस्त के साथ बाइक पर बिठाकर बाडेवाल स्थित एक घर में ले गया,जब विक्की से मां और भाभी के घर पर मौजूद न होने बारे में पूछा तो उनके दवाई लेने डाक्टर के पास जाने का बहाना लगा दिया। घर पर उसका भाई पहले से मौजूद था। जिन्होनें उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इस बात का फायदा उठा तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सुबह लगभग 4 बजे जब उसे होश आया तो उन्होनें धमकाना शुरू कर दिया,तभी अपने एक अन्य साथी को बुलाया,जिसके बाद चारों उसे सफेद रंग की कार में लोकल बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद उसने पुलिस को सारी दास्तां सुनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News