पति को बंधक बनाकर महिला से पार की दरिंदगी की हदें, 3 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 12:32 PM (IST)

मुकेरियां (नगला) : मुकेरियां में एक महिला से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया कि 24 सितंबर की शाम उसका पति किसी काम से शहर गया था।

रात करीब 10.30 बजे हंसू पुत्र सैफ अली निवासी मंसूरपुर उनकी झोपड़ी पर आया और कहने लगा कि तुम्हारा पति गरीब है। इसलिए वह उसके साथ दोस्ती कर लें, लेकिन महिला मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कल रात करीब 2.30 बजे 3 लोग उसकी झोपड़ी में घुस आए, जिनमें से 2 ने चेहरा ढका हुआ था, लेकिन महिला ने उन्हें पहचान लिया, वह हंसू पुत्र सैफ अली था। अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पति को पकड़ लिया और हंसु उसे जबरन खींचकर पास के पराली के ढेर में ले गया, जहां उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News