ATM के अंदर फंस गई महिला, बड़ी मशक्कत से निकाला गया बाहर
punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 02:51 PM (IST)

पंजाब डेस्क: महानगर में आज बड़ी ही अजीब घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय ए.टी.एम. में सफाई करने गई महिला अंदर बंद हो गई। महिला करीब 2 घंटे तक अंदर बंद रही। डी.सी. दफ्तर के सामने बने ए.टी.एम. में महिला सफाई का काम करती है। आज जब वह सफाई करने गई तो उस दौरान वहां का शटर अपने आप ही नीचे गिर गया। महिला ने काफी शोर मचाया और शटर को जोर से खटखटाया। आस पास के लोगों ने आवाज सुनी तो उन्होंने बैंक के अधिकारियों को इस घटना की बारे में जानकारी दी।
इस दौरान लोग महिला से बाहर से बातचीत करते रहे ताकि वह घबराएं नहीं। मौके पर पहुंचे बैंक के कर्मचारिओँ ने शटर को काफी खोलने की कोशिश लेकिन जब शटर नहीं खुला तो कारीगरों को बुलवा कर उसे काटा गया। कारीगरों द्वारा शटर को तोड़ कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला काफी घबराई हुई थी। बैंक अधिकारियों द्वारा इस दौरान कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया। इस दौरान महिला व लोगों ने बैंक अधिकारियों को शटर ठीक करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर महिला दिन के बजाय रात को फंस जाती तो बचाना मुश्किल होता क्योंकि रात के समय वहां आस पास कोई नहीं होता, जो महिला का शोर सुन सकता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here