महिला को गुमराह कर लूटी बालियां, बेहोशी की हालत में ओवर ब्रिज पर फेंका

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 04:22 PM (IST)

बुढलाडा (बांसल): स्थानीय बस स्टैंड में एक महिलां को नशीली दवा सुंघाकर 2 महिलाओं द्वारा अपने साथी की मदद से बालियां छीनने का समाचार है। एकत्रित की जानकारी अनुसार इंद्र बस्ती सुनाम की निवासी विजय कुमारी (50) अपने किसी रिश्तेदार के भोग के समागम में शामिल होने के लिए सुनाम से रतीयाजाने के लिए बुढलाडा के बस स्टैंड पर पहुंची तो उसे 2 महिलाओं द्वारा जान पहचान की कोशिश करते हुए स्वयं अपनी कार द्वारा रतीया की तरफ जाने की बात कही और व उनके झांसे में आ गई। उसे कार में बैठते ही चक्कर आने शुरू हो गए और शहर के रेलवे ओवर ब्रिज पर उस से बालियां लूट कर बाहर फैंक दिया गया।

उपरोक्त घटना की जानकारी मौके पर पुलिस गश्त पार्टी सहायक थानेदार सम्पूर्ण  सिंह को सूचना दी गई।  मौके पर डी.एस.पी. बलजिंद्र  सिंह पन्नू, एस.एच.ओ. गुरलाल सिंह ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस शहर के बाहर लगे चौंकों में सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News