घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या! संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 10:30 AM (IST)

बमियाल/दीनानगर : सरहदी क्षेत्र बमियाल के गांव जनियाल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवो रानी (55) पत्नी सुभाष के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों की जानकारी के अनुसार महिला ने जो गहने पहले थे वह भी गायब हैं। इसके अलावा महिला के कान पर और गले पर जख्मों के निशान भी है जिसके चलते घर वालों ने उक्त महिला से लूटपाट करने के बाद हत्या करने का संदेह जताया है क्योंकि उक्त महिला घर में अकेली थी।

उसका एक बेटा है जो कि किसी अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। महिला के बेटे प्रवीन कुमार ने बताया कि वह अपनी मां को सुबह से ही फोन करने की कोशिश कर रहा था पर मां फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों के घर फोन कर कहा कि हमारे घर फोन कर कहा कि उनके घर पता करो तो एक पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो उसकी मां रसोई में मृतक हालत में पड़ी हुई थी। प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी मां की बालियां और नाक का कोका गायब था। इसके अलावा कान की बालियां खींचने के कारण जख्म हुए थे और गले पर भी जख्म थे। इससे पता चलता है कि किसी शरारती व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गहनों की लूटपाट करने के बाद उसकी मां की हत्या की गई है। 

प्रवीन कुमार ने पुलिस को सूचना दे दी है। इस मौके पर बमियाल पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण शर्मा और एस.एच.ओ. नरोट जैमल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News