PCS एसोसिएशन के ऐलान के बाद दफतरों में छाया सन्नाटा, लोग परेशान
punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 11:30 PM (IST)

लुधियाना (राम/मोहिनी): बीते दिनों आर.टी.ओ. दफतर में आर.टी.ए. नरिन्द्र सिंह धालीवाल की एक भ्रष्टाचार के मामले में विजीलैंस द्वारा गिरफतारी के बाद मामला गर्मा गया है। भगवंत मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुहिम में जहां आर.टी.ए. पर बड़ी कार्रवाई हुई, वहीं इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए पी.सी.एस. अधिकारियों ने आंदोलन छेड़ दिया है, जिसके तहत जिले के आर.टी.ए. व ट्रैक दफतरों का स्टाफ 13 जनवरी पर सामूहिक छुट्टी पर चला गया है, जिसके बाद से इन दफतरों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। जिनमें रोजाना पब्लिक डीलिंग के काम होते हैं। लाईसैंस आवेदक आज गर्वनमैंट कालेज के ट्रैक पर पहुंचे, जहां कामकाज बंद था और बिल्डिंग में ताला लगा हुआ था। दूसरी ओर क्लर्कों ने भी सामूहिक छुट्टी पर जाकर सभी को हैरान कर दिया है और 13 जनवरी तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं। दूसरी ओर सरकार के लिए भी यह समस्या आन खड़ी है कि अगर भ्रष्टाचारी पर नकेल कसते हैं तो कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और अगर सरकार ऐसे कदम न उठाए तो जनता परेशान है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन कहां तक जाएगा, यह भी देखने वाली बात होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here