लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी से झगड़ा होने के बाद उठाया ये कदम

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 12:34 PM (IST)

जालंधर(वरुण): यहां की गुरबंता सिंह कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। मृतक की पहचान सन्नी सहोता (35) पुत्र धर्मपाल निवासी गुरबंता सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए थाना 1 के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि सन्नी का कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। उसकी पत्नी आरकेस्ट्रा में काम करती है। वह कुछ समय से पत्नी और बेटी से अलग रह रहा था। पुलिस का कहना है कि दोबारा पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सन्नी ने लव मैरिज की थी। लव मैरिज से पहले उनकी बहू कई बार अपना घर छोड़ कर उनके घर आ जाती थी। उन्होंने बताया कि लड़की को उसके घर वापिस कई बार छोड़ा भी गया लेकिन मरने की धमकी देकर उन्होंने शादी करवा ली। उन्होंने कहा कि उनकी बहू उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कई बार पैसे भी ले चुकी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News